छात्र न्याय आंदोलन की आंच पटना तक पहुंची, जनता भेज रही खाना-पानी; राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के सामने रखीं तीन मांगें, सोनम वांगचुक का समर्थन
नई दिल्ली: NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहा छात्र न्याय आंदोलन यानी CJP गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने सबसे तीखे तेवर में नजर आया।
सुबह से ही हजारों छात्र हाथों में तख्तियां और बैनर लिए जुटने लगे थे और दोपहर होते-होते पूरा इलाका नारों से गूंज उठा।